लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 23 अगस्त 2026, आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और रविवार का दिन है। आज पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज शाम तक सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही शाम तक मूल नक्षत्र रहेगा। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन कामयाबी, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। कारोबार से जुड़ी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में साथ मिलकर समय बिताने से रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। किसी जरूरी मामले में करीबी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। महिलाएं घर से कोई नया काम शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। फोन या संदेश के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभदायक हो सकती है। भावनात्मक फैसले लेने से पहले थोड़ा विचार करें। बड़े-बुजुर्गों से मिली सलाह भविष्य में आपके काम आएगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। आप जिस काम को लेकर उत्साहित हैं, उसे समय पर पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत सामने आने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी मन लगेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे और सुबह की सैर जैसी गतिविधियों से तरोताजा महसूस करेंगे। अचानक मेहमानों के आने से घर में रौनक बढ़ सकती है। व्यापारियों को अपने काम को विस्तार देने के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। मानसिक उलझनों से राहत पाने के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताना अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आत्ममंथन से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। पुराने कॉलेज मित्रों से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के जीवन में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आसपास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव रह सकता है, इसलिए काम में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कार्यों को टालने के बजाय समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की नए विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों की मदद से कमाई के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा। अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और बड़े भाई से मदद मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज का दिन काफी शुभ रह सकता है। व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। किसी अप्रत्याशित स्थान या व्यक्ति से महत्वपूर्ण बुलावा मिल सकता है। जीवनसाथी की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। मित्र किसी सहायता की उम्मीद लेकर आपके पास आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और घर की सजावट को लेकर नई योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। अपने काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें और जिम्मेदारियों को अपनी योजना के अनुसार पूरा करें। परिवार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह संभालेंगे। माता-पिता के साथ दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने का मौका मिलेगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। किसी काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। वाहन से जुड़ा सुख मिलने के योग हैं। महिलाओं को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को माता-पिता का सहयोग मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 7
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में आपके अच्छे व्यवहार और गुणों की प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। लंबे समय से चल रही किसी योजना में बदलाव करके बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहना होगी। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की सजावट या नए फर्नीचर की खरीदारी का विचार बन सकता है। कारोबार से जुड़ी उपयोगी जानकारी ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
ये भी पढ़े: शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

