HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 21 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 11:37 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। पूरे दिन वैधृति योग का प्रभाव रहेगा, जो अगले दिन सुबह 5:19 बजे तक रहेगा। वहीं अनुराधा नक्षत्र सुबह 11:53 बजे तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कुछ राशियों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ जातकों के रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। परिवार से जुड़ी किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिलने से मन हल्का होगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। साझेदारी में नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने के भी संकेत हैं।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में आमदनी के अवसर मिलेंगे, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। किसी सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कानूनी विवाद में राहत मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी या बहुराष्ट्रीय कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा करेगी।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन का इंतजार खत्म हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ काम का दबाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी से काम करना जरूरी होगा। परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से प्रसन्नता महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में सफलता के साथ वेतन वृद्धि की संभावना भी बन सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले थोड़े उलझ सकते हैं, लेकिन कानूनी पक्ष में सफलता मिलने की उम्मीद है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है। कला और अभिनय से जुड़े लोगों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। पारिवारिक परेशानियां कम होंगी और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए शुक्रवार का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और नौकरी या कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बदलाव का दिन है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन कर सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए किसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और संतान की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस करा सकती हैं। बातचीत और संपर्कों के जरिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुरानी उलझन का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं और काम की बेहतर performance के चलते पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय मिल पाएगा, लेकिन सही तालमेल बनाकर आप दोनों जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार के किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। एकाग्रता और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। बचत से जुड़ी योजनाएं लाभ दे सकती हैं और निवेश का अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6

ये भी पढ़े: सुपौल: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, 3,200 मामले किए गए चिह्नित