SitapurSitapur
Spread the love

रिपोर्टर: पवन मिश्रा

Sitapur : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से माफिया के आतंक और भूमि पर अवैध कब्जे की गंभीर शिकायत सामने आई है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कचनार गांव में मुस्लिम समुदाय के कई परिवारों ने माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबी मुजीब अहमद और उसके साथियों पर मकानों व दुकानों को जबरन खाली कराने तथा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। लगातार मिल रही धमकियों से इलाके में डर का माहौल व्याप्त है।

Sitapur 30-40 वर्षों से रह रहे पीड़ित परिवार, राजा महमूदाबाद से दान में मिली थी भूमि

कचनार स्थित गाटा संख्या 1123 की जिस जमीन को लेकर यह विवाद उपजा है, वह कभी राजा महमूदाबाद की संपत्ति हुआ करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजा महमूदाबाद ने यह भूमि हाजी मियां नामक व्यक्ति को दान में दी थी, जिनसे नोटरी कराकर लोगों ने जमीनें खरीदी थीं। वर्तमान में इस जमीन पर करीब 300 से अधिक मकान बने हुए हैं, जहां लोग पिछले 30 से 40 वर्षों से शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से दबंगों द्वारा इस जमीन को अपना बताकर लोगों पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Sitapur सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्राम प्रधान ने उठाए सवाल

मामले से जुड़ा आरोपी मुजीब अहमद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक व्यक्ति को खुलेआम धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान बदरुद्दीन ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में भले ही कानून व्यवस्था का राज हो, लेकिन सीतापुर के इस क्षेत्र में अब भी लोग दबंगई से पीड़ित हैं और जिला प्रशासन द्वारा समय पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने चौपाल लगाकर दिया न्याय का आश्वासन

पीड़ित ग्रामीणों ने कचनार गांव में एक चौपाल का आयोजन कर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चौपाल में पहुंचीं बुजुर्ग महिलाओं और निवासियों की आपबीती सुनने के बाद मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी गरीब या असहाय परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का खास अंदाज: लाल किले जाने से पहले बेज़ुबान दोस्तों संग बिताए पल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल