HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 15 अगस्त 2026, आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। आज पूरे दिन सिद्ध योग का प्रभाव रहेगा, जो अगले दिन सुबह 5:21 बजे तक बना रहेगा। वहीं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र देर रात 3:26 बजे तक रहेगा। आज हरियाली तीज का व्रत भी रखा जा रहा है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रह सकता है। व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत होगी। डेकोरेशन से जुड़े कारोबारियों को अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार के साथ वाहन खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

आज वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबार में बदलाव करने का निर्णय आगे चलकर लाभदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। घर में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को संतुष्टि मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में राहत मिलने से ऊर्जा का अनुभव होगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। महिलाएं घर से कोई नया काम शुरू कर सकती हैं और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से बातचीत होने पर पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सीनियर्स से मार्गदर्शन मिलेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें और बाहर का भोजन कम करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में अपनी बात रखने का अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सुबह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। कारोबार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। बच्चों की उपलब्धि आपको गर्व और खुशी देगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। व्यापार में आर्थिक फायदा होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत में मित्र का सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रमोशन पर चर्चा हो सकती है। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-छोटी उपलब्धियां भी आपको खुशी देंगी। फर्नीचर कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर मुनाफा मिल सकता है। संतान की सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और लंबे समय से अटके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। शिक्षकों के लिए दिन व्यस्त लेकिन उत्साहपूर्ण रहेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम लें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कारोबार में ऑनलाइन माध्यम से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। कुछ समय अकेले बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और उनके सहयोग से कई काम आसानी से पूरे होंगे।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बड़ों की सलाह से कारोबार में नई दिशा तलाशने की कोशिश सफल हो सकती है। नवविवाहित दंपतियों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा मजबूत होगी। ऑफिस में मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि सहकर्मियों की गलत बातों का शिकार हो सकते हैं। गायन से जुड़े लोगों को बड़े मंच पर अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। महिलाओं को खरीदारी के दौरान अपने पर्स और जरूरी सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से कोई महंगा या खास उपहार मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़े: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 3 की तलाश जारी; CM धामी ने सुरंग के भीतर जाकर लिया जायजा