लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 14 अगस्त 2026, आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 6:48 बजे तक रहेगी। सुबह 9:29 बजे तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग का निर्माण होगा। वहीं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र देर रात 3:43 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी के लिए करियर और रिश्तों के लिहाज से दिन खास रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और इससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ के लिए आपको लगातार प्रयास करना होगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ बाहर घूमने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। महिलाओं के लिए घर से नया काम शुरू करने का अवसर बन सकता है, जिससे वे खुद के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को अचानक आर्थिक लाभ का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए अनुभव भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आपके विचारों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति दोबारा संपर्क कर सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा देखकर सहकर्मी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है, जिसके बाद विस्तार या नई शाखा खोलने की योजना पर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस के किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जीवनसाथी की सलाह या सहयोग उपयोगी रहेगा। संगीत के प्रति आपका झुकाव बढ़ सकता है और इससे जुड़ा कोई नया अवसर भी मिल सकता है। भावनाओं में बहकर अनावश्यक विवाद से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है। ऑफिस में आपके व्यक्तित्व और पहनावे की तारीफ होगी। अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए आय और खर्च का संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए अधिक तला-भुना भोजन करने से बचें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। जिस काम को शुरू करने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, उसे आज आगे बढ़ा सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकता है। विरोधी भी आपके साथ मित्रवत व्यवहार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के तरीके में बदलाव का फायदा मिलेगा। दिन बढ़ने के साथ कई पुरानी उलझनों से राहत मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में अनावश्यक उलझने से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी खान-पान को लेकर सावधानी रखें। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बदलाव के कारण घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उत्साह और खुशियों से भरा रह सकता है। कोई जरूरी काम पूरा होने से राहत मिलेगी। शाम तक कोई अच्छी खबर परिवार का माहौल खुशनुमा कर सकती है। आपके व्यक्तित्व से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। रुके हुए कामों में तेजी आएगी और धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में किया गया बदलाव आपके पक्ष में जा सकता है। जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर जाने का अवसर बन सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी जरूरी काम में मित्र का सहयोग मिलेगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप जिस काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। घर पर बच्चों के लिए छोटा-सा आयोजन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के सहयोग से काम जल्दी पूरा होगा। अपनों के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष हो सकता है और सरकारी नौकरी से जुड़ी सफलता के संकेत मिल सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े कार्यों में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। बचपन के किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से मानसिक राहत मिलेगी। खेलकूद में रुचि रखने वाले युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शुभ समाचार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा। घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

