JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय में महान साहित्यकार, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Jamtara गुरुदेव के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

समारोह में मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने गुरुदेव के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन साहित्य, कला, शिक्षा और मानवता को समर्पित था। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुदेव के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने उन्हें भारतीय संस्कृति का महान स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी भाईचारे और प्रेम का संदेश देती हैं।

Jamtara विद्यार्थियों ने रवींद्र संगीत की दी भावपूर्ण प्रस्तुति

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रवींद्र संगीत और गीतों की सुमधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर भक्ति और कला के माहौल से सराबोर हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने गुरुदेव की कालजयी कृतियों को जीवंत कर दिया।

महान विभूतियों से परिचित कराने का प्रयास

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य लारेब खान ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की महान विभूतियों के विचारों और योगदान से रूबरू कराना है। इस दौरान उप-प्राचार्य उत्पल मंडल, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल और विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ये भी पढ़े: नरही में एक ही रात दो बंद घरों समेत पांच मकानों में चोरी, चांदी पुलिस की रात्रि गश्ती पर उठे सवाल