KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar : बिहार के कटिहार में मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पश्चिम बंगाल से ई-रिक्शा (टोटो) में छिपाकर लाई जा रही लगभग 148.980 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Katihar गुप्त सूचना पर पीछा कर प्राणपुर में पकड़ा

मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की सीमा से टोटो के जरिए भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धनगर रोड पर टोटो को घेरकर तस्कर को दबोच लिया।

Katihar नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर

पकड़े गए आरोपी की पहचान कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी टोला (हुसैनाबाद) निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर टोटो के गुप्त खानों से 106.500 लीटर बीयर और 42.980 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

विभाग ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टोटो को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क में शामिल अन्य अंतरराज्यीय तस्करों का पता लगाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने दोहराया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े: भागलपुर: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी