HazaribaghHazaribagh
Spread the love

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा गाड़ियों पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह (K.S.S.) के गुर्गे अंकित कुमार पांडेय को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Hazaribagh टेलीग्राम चैट से खुला राज, आरोपी ने कबूला अपराध

बड़कागांव थाना कांड संख्या-133/26 की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय (पिता- अरुण कुमार पांडेय, निवासी- पिपराडीह) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मोबाइल की जांच करने पर टेलीग्राम ऐप के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों से हुई चैट का खुलासा हुआ। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बड़कागांव में हुई गोलीबारी और दहशत फैलाने के लिए पर्चा छोड़ने की बात स्वीकार कर ली।

Hazaribagh हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर दागी गोली

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त हथियार और बम पिपराडीह स्थित एक बंद पड़े गैस प्लांट में छिपा रखे हैं। जब पुलिस टीम उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुँची, तो अंकित ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस जवान को धक्का दे दिया और छिपाकर रखी पिस्टल से पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

पुलिस बल ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो अभियुक्त अंकित पांडेय के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, जिंदा व खोखा कारतूस, एक देसी बम और चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं।

ये भी पढ़े: रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर की प्रेस वार्ता: ‘भारत लर्न्स AI’ और ‘मिशन स्वदेश’ के जरिए वंचितों के सशक्तीकरण का लिया संकल्प