रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन (झारखंड जोन-6) की पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) इकाई के लिए रविवार को एक भव्य पदभार ग्रहण एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर के लक्ष्मी नारायण हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, युवा और महिला सदस्य बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन और स्वस्तिवाचन के पवित्र मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात संगठन के सचिव सोनू शर्मा ने स्वागत गीत से सभी आगत अतिथियों का अभिनंदन किया।
Jamshedpur सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता का आह्वान
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा) ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने संगठन के हर कार्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता ललित शर्मा (पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष) ने समाज के सभी वर्गों को संगठित होकर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सांवर लाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों, सामाजिक अभियानों और भावी सेवा योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सचिव सोनू शर्मा ने समाज सेवा के हर क्षेत्र में महिलाओं को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।
Jamshedpur अतिथियों का अभिनंदन एवं योगदानकर्ताओं का सम्मान
इस अवसर पर मंचस्थ सभी अतिथियों को परशुराम तीर्थ की स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य संरक्षक रामावतार पुरोहित ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से नई टीम को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गणेश दायमा ने किया तथा अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। आयोजन को सफल बनाने में महिला एवं युवा टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने साझा की।
पूर्वी सिंहभूम की नवगठित कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल
कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई:
- प्रमुख पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: सुरेश शर्मा
- सचिव: राजेश शर्मा
- कोषाध्यक्ष: सीए योगेश शर्मा
- उपाध्यक्ष: प्रदीप मिश्रा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा
- सह सचिव: सोनू शर्मा, संगीता शर्मा, तुषार शर्मा
- मीडिया प्रभारी: गोविंद भारद्वाज
- कार्यसमिति सदस्य: विक्रम, मनोज, प्रीति, सोनिका, मोनू, सुरेश, संजय, रवि, धीरज, सुनील, विकास, अमित, जितेंद्र पटेल, नवीन, राज सारस्वत, निशा दीक्षित, आकाश, शुभम, पीयूष, राजेश एवं कैलाश शर्मा।
- संरक्षक मंडल: रामावतार पुरोहित (मुख्य संरक्षक), कैलाश शर्मा, महेश सेवदा, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नथमल पिपलवा, दीपक परिख, पंडित मधुसूदन जोशी, किशन महाराज एवं रामचरण शर्मा ‘गीगा बाबू’।
- सलाहकार समिति: सांवर लाल सेवदा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पवन पिपलवा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, रामजी शर्मा, विनोद शर्मा ‘बबलू’, पुरुषोत्तम जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, लाला जोशी, मुकेश शर्मा एवं सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’।
ये भी पढ़े: Chandra: कौन हैं चंद्र देव? जानिए क्यों हर महीने घटता-बढ़ता है चंद्रमा और क्या है इसका धार्मिक रहस्य

