BalotraBalotra
Spread the love

रिपोर्टर: आकाश कुमार

Balotra Rajasthan Scorpio Dumper Accident Five Dead : राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-125) पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Balotra Rajasthan Scorpio Dumper Accident Five Dead भांडियावास गांव के पास हुआ हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार

यह पूरी घटना बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के समीप एनएच 125 पर घटित हुई। भीषण टक्कर के बाद 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया, लेकिन समय पर सरकारी एम्बुलेंस न पहुंचने के कारण घायलों व मृतकों को निजी वाहनों की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल ले जाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तत्काल जोधपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान 2 और युवकों की मौत हो गई।

Balotra Rajasthan Scorpio Dumper Accident Five Dead सभी मृतक एक ही गांव के निवासी, परिजनों में कोहराम

हादसे का शिकार हुए सभी युवक बायतू के कानोड़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27), भरत (25), किशन (27) और भावेश के रूप में की गई है। इस घटना में बाबू, मुकेश और हेमाराम गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Balotra Rajasthan Scorpio Dumper Accident Five Dead हादसे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

स्थानीय पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, स्कॉर्पियो कार को पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। पुलिस अब हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़े: Global Tensions Impact Indian Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार, भू-राजनीतिक तनाव के चलते सेंसेक्स 606 और निफ्टी 168 अंक लुढ़के