JhunjhunuJhunjhunu
Spread the love

रिपोर्टर: राघवेन्‍द्र राठौर

Jhunjhunu Mother Murder Case : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ नशे की धुन में चूर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही सगे मां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद फोन कर अपनी बहन और बहनोई को इस खौफनाक कदम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Jhunjhunu Mother Murder Case पिता की जगह PWD में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

यह सनसनीखेज मामला नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक रिहायशी मकान का है। मृतका की पहचान प्रभावती देवी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे राजवीर पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, राजवीर के पिता के निधन के बाद उसे लोक निर्माण विभाग (PWD) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। वह मूल रूप से गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सिंगनौर गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में नवलगढ़ में मकान बनाकर रह रहा था।

Jhunjhunu Mother Murder Case नशे की लत और पारिवारिक कलह बनी वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी राजवीर गंभीर रूप से नशे का आदी है और इसी लत के कारण उसका मानसिक तनाव भी काफी बढ़ गया था। आदतों से परेशान होकर उसकी पत्नी और बच्चे लंबे समय से उसे छोड़कर अपने पीहर (मायके) में रह रहे थे। घर में राजवीर सिर्फ अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात किसी बात पर विवाद होने के बाद उसने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया।

Jhunjhunu Mother Murder Case फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी ने अपनी बहन को फोन किया, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। नवलगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए एफएसएल (FSL) तथा एमओबी (MOB) की साइंटिफिक टीमों को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या की मुख्य वजह जानने के लिए कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े: Patna Snakes In Mud House: एक ही मिट्टी के घर से निकले 40 से अधिक जहरीले गेहुअन सांप, सपेरे ने सुरक्षित निकाला