रिपोर्टर: अतहर खान
EOU Raid Munger Excise Inspector : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सिवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक (Excise Inspector) अंकेश राज गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम ने मुंगेर समेत कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। गुरुवार सुबह से ही उनके पैतृक आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिससे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।
EOU Raid Munger Excise Inspector तीन जिलों के 5 ठिकानों पर एक साथ रेड
जानकारी के अनुसार, EOU की इस विशेष कार्रवाई के तहत बिहार के तीन प्रमुख जिलों—पटना, मुंगेर और सिवान में स्थित कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। अंकेश राज गोंड वर्तमान में सिवान जिले में पदस्थापित हैं, लेकिन उनके खिलाफ लगातार मिल रही अकूत संपत्ति की शिकायतों के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने यह बड़ी घेराबंदी की है।
EOU Raid Munger Excise Inspector मुंगेर के पैतृक आवास पर दस्तावेजों की पड़ताल
मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लल्लू पोखर स्थित अंकेश राज के पैतृक आवास पर EOU की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। अधिकारियों की टीम पिछले कई घंटों से घर के भीतर मौजूद है और चल-अचल संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय जिला प्रशासन और मुंगेर पुलिस की टीमें भी सुरक्षा के लिहाज से मौके पर तैनात हैं।
EOU Raid Munger Excise Inspector बैंक रिकॉर्ड और बेनामी संपत्ति के कागजात रडार पर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच टीम का मुख्य फोकस आरोपी अधिकारी के बैंक खातों, लॉकरों, निवेश के दस्तावेजों और बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड्स पर है। हालांकि, छापेमारी अभी भी जारी है, इसलिए EOU की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक हुई कुल बरामदगी या नकद और आभूषणों को लेकर कोई अंतिम आंकड़ा साझा नहीं किया गया है। पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इंस्पेक्टर के पास से कितनी अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

