रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Bareilly Sub-Inspector suspended for sexual exploitation : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ सिरौली थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) पर एक महिला ने शादी का झांसा देने और नौकरी लगवाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। पीड़ित महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपने के साथ ही साक्ष्य के तौर पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी प्रस्तुत किए हैं।
Bareilly Sub-Inspector suspended for sexual exploitation केस के बहाने मुलाकात और फिर शादी का वादा
पीड़ित महिला के अनुसार, साल 2022 से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था और वह अलग रह रही थी। साल 2025 में जब वह अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने गई, तो वहाँ उसकी मुलाकात तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर नरेश बाबू से हुई। आरोप है कि दरोगा ने मदद का भरोसा देते हुए कहा कि उसके वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह उसे नौकरी भी दिलवा सकता है। इसके बाद दरोगा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया और महिला के घर आने-जाने लगा, जहाँ उसने कई बार महिला का यौन उत्पीड़न किया।
Bareilly Sub-Inspector suspended for sexual exploitation गहने हड़पने और धमकी देने का भी आरोप
महिला का दावा है कि पिछले साल करवा चौथ के बाद से आरोपी सब-इंस्पेक्टर उसके घर पर ही रहने लगा था। फरवरी 2026 में दरोगा ने अपने बेटे की शादी की बात कहकर महिला से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए। जब महिला ने अपने आभूषण वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और विरोध करने पर उसे डराने-धमकाने लगा। परेशान होकर महिला ने एसएसपी कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई और खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बताया।
Bareilly Sub-Inspector suspended for sexual exploitation विभागीय जांच शुरू, एसपी साउथ को सौंपी कमान
इस पूरे सनसनीखेज मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर और शुरुआती जांच के आधार पर सिरौली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नरेश बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत विभागीय जांच पुलिस अधीक्षक (SP साउथ) अंशिका वर्मा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

