GurugramGurugram
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Gurugram hit and run case sector 75 : दिल्ली-एनसीआर में बेलगाम और अनियंत्रित रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के बाद अब साइबर सिटी गुरुग्राम से हिट एंड रन (Hit and Run) का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-75 इलाके में एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वे हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारदात के बाद कार में सवार तीनों युवक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गए।

Gurugram hit and run case sector 75 अनियंत्रित होकर युवकों पर काल बनकर चढ़ी तेज रफ्तार कार

घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। गुरुग्राम के एसीपी क्राइम (ACP Crime) नवीन शर्मा ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि बलेनो कार की रफ्तार बेहद तेज थी। अत्यधिक गति होने के कारण ड्राइवर वाहन पर से अपना संतुलन पूरी तरह खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क किनारे खड़े दो युवकों को रौंदते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gurugram hit and run case sector 75 घायलों की हालत नाजुक, बयान के बाद दर्ज होगी सख्त धाराएं

पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम घायल युवकों की निगरानी कर रही है, हालांकि अभी दोनों की स्थिति काफी गंभीर और नाजुक बनी हुई है। एसीपी क्राइम ने स्पष्ट किया कि घायलों के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने और उनके बयान देने की स्थिति में आते ही, पुलिस उनके बयानों को दर्ज करेगी। इसके बाद फरार कार सवारों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए सख्त से सख्त आपराधिक धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Gurugram hit and run case sector 75 टेम्परेरी नंबर प्लेट और सीसीटीवी की मदद से तलाश जारी

हादसे को अंजाम देने वाली बलेनो कार पर एक परमानेंट नंबर की जगह टेम्परेरी (अस्थाई) नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने कार के उस अस्थाई नंबर को सार्वजनिक करते हुए बताया कि गाड़ी का नंबर T-05 26HR 4262 है।

परिवहन विभाग से जुटाया जा रहा है ब्यौरा गुरुग्राम पुलिस इस नंबर के जरिए परिवहन विभाग (RTO) की मदद से गाड़ी के असली मालिक और उसे शोरूम से खरीदने वाले व्यक्ति का पता ठिकाना खंगाल रही है। इसके साथ ही रूट के अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार हुए तीनों कार सवार आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

ये भी पढ़े: Ram Mandir donation theft controversy: आरएसएस का पहला आधिकारिक बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले– ‘भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची’