रिपोर्टर: नेहा गुप्ता
Chirag Paswan Bhojpur visit : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत भरत तिवारी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि इस दुखद मामले में न्याय हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Chirag Paswan Bhojpur visit आत्मसमर्पण के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
परिजनों से बातचीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति ने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया था, तो ऐसी स्थिति में पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। चिराग पासवान ने पूरी घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और वे दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Chirag Paswan Bhojpur visit केंद्रीय मंत्री ने दिलाया निष्पक्ष न्याय का भरोसा
चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी करेंगे ताकि जांच निष्पक्ष हो। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पुलिस या प्रशासन के स्तर पर हुई किसी भी लापरवाही या ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने भी केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी मांगें और न्याय की गुहार रखी।
Chirag Paswan Bhojpur visit लोजपा (रा) के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस संवेदनशील दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें हुलास पांडे, नीलेश्वर उपाध्याय, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, राजू तिवारी, पिंटू तिवारी, सचिव प्रकाश पासवान और लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी और सामाजिक मदद देने की बात कही।

