Petrol Diesel Price Cut : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई नरमी के बीच भारत की प्रमुख निजी ईंधन विक्रेता कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और प्रमुख समुद्री मार्गों से आपूर्ति सामान्य होने के बाद, कंपनी ने देश भर में अपने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल 3 रुपये की कटौती करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। नए दाम आज से ही प्रभावी हो गए हैं।
Petrol Diesel Price Cut अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा फायदा
पिछले कुछ समय से पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल $125 प्रति बैरल के पार चला गया था। स्थिति में सुधार आने के बाद अब कच्चे तेल की कीमतें गिरकर $70 से $72 प्रति बैरल के दायरे में आ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इसी बड़ी गिरावट का सीधा लाभ नायरा एनर्जी ने अपने ग्राहकों तक पहुँचाया है। दो साल से अधिक समय में यह पहला मौका है जब किसी तेल कंपनी ने रिटेल ईंधन की कीमतों में कमी की है।
Petrol Diesel Price Cut दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 7,000 आउटलेट्स पर नई दरें लागू
नायरा एनर्जी वर्तमान में देश भर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों का संचालन करती है, जहाँ यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद की बात करें तो यहाँ नायरा के पंपों पर पेट्रोल अब 108.03 रुपये से घटकर 103.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.84 रुपये से कम होकर 95.84 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। ध्यान रहे कि स्थानीय करों (VAT) के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में इन कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
Petrol Diesel Price Cut सरकारी तेल कंपनियों के रुख में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
निजी क्षेत्र की इस बड़ी कटौती के विपरीत, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अभी अपनी कीमतों को जस का तस रखा है। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी दिग्गज कंपनियां, जो देश के लगभग 90 प्रतिशत से अधिक फ्यूल स्टेशनों को संभालती हैं, उनकी तरफ से फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। दिल्ली में अभी भी इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

