रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Young Indians Parliament 2026 Jamshedpur : जमशेदपुर के डीबीएमएस हाई स्कूल (कदमा) में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की युवा शाखा ‘यंग इंडियंस’ (Yi) द्वारा आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (YIP) 2026 का भव्य समापन हो गया। इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को भारतीय विधायी प्रणाली से रूबरू कराना और उनमें कुशल नेतृत्व, तार्किक सोच व जिम्मेदार नागरिकता के बीज बोना था। इस मॉक पार्लियामेंट में शहर के 12 प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 होनहारों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।

Young Indians Parliament 2026 Jamshedpur मॉक संसद में गूंजे नीति और बहस के स्वर, दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह
दो दिनों तक चले इस सत्र में छात्र-छात्राओं ने असली सांसदों की तरह संसदीय बहस, नीति निर्माण, और विधायी प्रक्रियाओं के अलग-अलग चरणों को बखूबी मंच पर उतारा। कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए, जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व समझाया। वहीं, दूसरे दिन समापन सत्र में विधायक सविता महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास, संसदीय अनुशासन और बेबाक वक्तृत्व शैली की जमकर सराहना की।
Young Indians Parliament 2026 Jamshedpur इन 12 प्रमुख स्कूलों के छात्र बने ‘सांसद’
इस बौद्धिक महाकुंभ में जमशेदपुर के इन नामचीन विद्यालयों के बच्चों ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक समझ का परिचय दिया: लोयोला स्कूल, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, केपीएस कदमा, केपीएस एनएमएल, केपीएस बर्मामाइंस, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जुस्को साउथ पार्क, जुस्को स्कूल कदमा, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, काव्यप्ता स्कूल और श्रीनाथ पब्लिक स्कूल।
Young Indians Parliament 2026 Jamshedpur लोकतंत्र के ‘भावी कप्तानों’ को मिला सम्मान
विभिन्न मोर्चों पर अपनी तीखी बहस और बेहतरीन शोध से प्रभावित करने वाले इन 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया:
- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन: सुब्रांशु शेखर मल्लिक (जुस्को साउथ पार्क)
- बेस्ट स्पीकर: अर्नब मुखर्जी (केपीएस कदमा)
- लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड: अरमान प्रताप सिंह (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल)
- बेस्ट मेंबर (सत्तारूढ़ दल): आयशा ठाकुर (लोयोला स्कूल)
- बेस्ट मेंबर (विपक्ष): संजीत सिंह बजाज (लोयोला स्कूल)
- बेस्ट डिबेटर अवार्ड: आर्यन कुमार (जुस्को स्कूल कदमा)
- मोस्ट पर्सुएसिव पॉलिसी अवार्ड: एम.डी. शाजिब (नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल)
- बेस्ट रिसर्च एंड प्रेजेंटेशन: अनिका (केपीएस कदमा)
- इनोवेटिव आइडियाज़ अवार्ड: आयुष्मान पीयूष मिश्रा (केपीएस कदमा)
- कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड: करण कुमार (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस)
- मोस्ट वैल्यूएबल पार्टिसिपेशन: शिवांश (लोयोला स्कूल)
- टीम स्पिरिट अवार्ड: पल्लवी महांती (केपीएस कदमा)
- पार्लियामेंटरी डेकोरम अवार्ड: अरीब शाहिद खान (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल)
- इंडिपेंडेंट वॉयस ऑफ द हाउस: ओज़ैर (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल)
- बेस्ट कॉन्स्टिट्यूएंसी रिप्रेजेंटेशन: सृजिता दास (केपीएस कदमा)
यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर ने इस सफल आयोजन के बाद अपने उस संकल्प को फिर दोहराया, जिसके तहत वे युवाओं को भविष्य के जागरूक, संवेदनशील और नेतृत्वशील नागरिक बनाने के लिए ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे।

