Cricketer Akash Deep WeddingCricketer Akash Deep Wedding
Spread the love

Cricketer Akash Deep Wedding : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में आकाशदीप और बिहार के डेहरी की रहने वाली अक्षिता राज की शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों और धूमधाम के साथ संपन्न हुई।

क्रिकेट की दुनिया में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को छकाने वाले आकाशदीप ने जैसे ही अक्षिता राज को वरमाला पहनाई, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शाही शादी में खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत कर नए जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

Cricketer Akash Deep Wedding बीआईटी मेसरा की छात्रा हैं दुल्हन अक्षिता, डेहरी से गई बारात

भारतीय टीम के स्पीडस्टार आकाशदीप मूल रूप से बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत बद्दी गांव के निवासी हैं। वहीं उनकी जीवनसंगिनी बनीं अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली हैं। अक्षिता ने प्रतिष्ठित बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। शादी के जोड़े में दुल्हन अक्षिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, तो वहीं दूल्हे राजा आकाशदीप के चेहरे पर भी इस खास दिन की खुशी साफ झलक रही थी। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Cricketer Akash Deep Wedding पवन सिंह और क्रिकेटर मुकेश कुमार सहित कई दिग्गजों का लगा जमावड़ा

वाराणसी में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग सेरेमनी में सेलिब्रिटीज का मेला लगा रहा। आकाशदीप को बधाई देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के उनके साथी खिलाड़ी मुकेश कुमार और भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह विशेष रूप से पहुंचे। इनके अलावा खेल जगत की कई अन्य हस्तियों और फिल्मी दुनिया के सितारों ने शादी में पहुंचकर रौनक बढ़ाई। शादी का जश्न इतना शानदार था कि होटल के भीतर और बाहर हर तरफ इसकी धूम देखने को मिली।

Cricketer Akash Deep Wedding तिलक समारोह में पहुंचे थे डिप्टी सीएम, शादी में दिखा रीति-रिवाजों का रंग

आकाशदीप की शादी की रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और पारिवारिक माहौल में हुईं। इससे पहले बीते 21 जून को उनके पैतृक गांव बद्दी में तिलक समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। उस दौरान भारतीय क्रिकेटर को शुभकामनाएं देने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद उनके गांव पहुंचे थे। गांव से लेकर वाराणसी के फाइव स्टार होटल तक, आकाशदीप की शादी का हर फंक्शन बेहद खास और यादगार रहा।

You missed