RohtasRohtas
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्‍तव

Rohtas : बिहार के रोहतास जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कोचस बस पड़ाव के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम (ATM) को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने करीब 32 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी उड़ा ली। शातिर बदमाशों ने इस पूरी बड़ी चोरी को इतनी फुर्ती से अंजाम दिया कि पुलिस को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Rohtas बक्सर की ओर से आए थे नकाबपोश, 8 मिनट में खेल खत्म

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी से चार नकाबपोश अपराधी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को खंगालने पर पता चला है कि अपराधी बक्सर की तरफ से कोचस पहुंचे थे। फुटेज के मुताबिक, बदमाशों ने महज 8 मिनट के भीतर गैस कटर से पूरी एटीएम मशीन को काटा, उसमें रखे ₹32 लाख के कैश को बैग में भरा और तुरंत गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

Rohtas मुंबई कंट्रोल रूम में बजा अलार्म, पर पहुंचने से पहले भागे चोर

इस हाईटेक चोरी का खुलासा तब हुआ जब मुंबई स्थित एक्सिस बैंक के मुख्य एटीएम कंट्रोल रूम में अचानक सिक्योरिटी अलार्म (सेंसर) बज उठा। एटीएम में छेड़छाड़ की भनक लगते ही कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना तत्काल स्थानीय कोचस थाना पुलिस को दी। मैसेज मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन अपराधियों की रफ्तार के आगे पुलिस पीछे रह गई और तब तक चोर घटनास्थल से रफूचक्कर हो चुके थे।

Rohtas सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस, सीमाएं सील

वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। रोहतास पुलिस का कहना है कि बक्सर और आसपास के जिलों की सीमाओं पर नाकेबंदी कर चेकिंग बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही बोलेरो के नंबर और संदिग्धों के हुलवे के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, बाजार के बीचोबीच हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों और बैंक उपभोक्ताओं में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।

ये भी पढ़े: Katihar में 300 परिवारों का चचरी पुल से सफर: जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों से गुहार