रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर (वसुंधरा एन्क्लेव) इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की महिला प्रोफेसर की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से एक दंपत्ति (पति-पत्नी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि इस हत्याकांड को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि घर में ‘फ्रेंडली एंट्री’ करने वाले परिचित किराएदारों ने ही अंजाम दिया था।
Delhi नाना की प्रॉपर्टी और लालच बना हत्या की वजह
पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद (Property Dispute) बनकर सामने आई है मृतका देवस्मिता पॉल को पश्चिम बंगाल में अपने नाना से एक कीमती संपत्ति (प्रॉपर्टी) विरासत में मिली थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी पति-पत्नी इसी प्रॉपर्टी में लंबे समय से किराएदार के रूप में रह रहे थे। वे इस कीमती संपत्ति को पूरी तरह से हथियाना चाहते थे और इसके लिए लगातार प्रोफेसर देवस्मिता पर दबाव बना रहे थे। जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।
Delhi सोसाइटी में शक न हो, इसलिए साथ लाए थे मासूम बच्चा
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दंपत्ति पश्चिम बंगाल के वर्धमान से खास तौर पर दिल्ली आए थे। वे देवस्मिता के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपार्टमेंट पहुंचे।
शातिर चाल: सोसाइटी के गार्ड और सीसीटीवी (CCTV) की नजरों से बचने तथा किसी को शक न होने देने के लिए आरोपी अपने साथ एक छोटे बच्चे को भी लेकर आए थे। एक परिवार के रूप में दिखने के कारण उन्हें अपार्टमेंट में आसानी से ‘फ्रेंडली एंट्री’ मिल गई। फ्लैट के अंदर दाखिल होते ही आरोपियों ने अपने साथ लाए धारदार हथियार से देवस्मिता पॉल पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और फ्लैट को बाहर से बंद कर फरार हो गए।
Delhi फ्लैट का ताला तोड़ा तो सामने आया खौफनाक मंजर
फ्लैट का ताला तोड़ने पर अन्दर एक शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान देवस्मिता पॉल (49 वर्ष), के रूप में हुई जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और फ्लैट में अकेली रहती थीं। देवस्मिता की बहन देवरति पॉल ने उन्हें लगातार कई फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में जब देवरति फ्लैट पर पहुंचीं, तो दरवाजा बाहर से लॉक था। ताला तोड़ने पर अंदर देवस्मिता का शव बरामद हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
पश्चिम बंगाल से पकड़े गए दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली वापस लौट रही है, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।
ये भी पढ़े: Varanasi में बड़ा फैसला: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट, मांस और मछली की दुकानें, नगर निगम बैठक में लगी मुहर

