Weather UpdateWeather Update
Spread the love

Weather Update : देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के समय गर्म हवाओं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रह सकता है।

Weather Update 28 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम बदलने के संकेत हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ क्षेत्रों में यह गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

Weather Update बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रह सकता है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में 29 मई को कुछ इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update पहाड़ी राज्यों में भी बदलेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 से 30 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं और बादलों की गर्जना की स्थिति बन सकती है। मौसम में बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

Weather Update दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 27 और 28 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी 30 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update दिल्ली में 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 28 मई को शाम या रात के समय तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है।

Weather Update 29 मई को दिल्ली को मिल सकती है राहत

29 मई को दिल्ली में मौसम बदल सकता है। बादल छाने और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Weather Update मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार

मध्य प्रदेश के कई शहरों जैसे ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़ और दमोह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 28 मई से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े: Lucknow में बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पुलिस की सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक पैनी नजर