HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का शुभ दिन है। रवि योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी मित्र के माध्यम से नया काम मिलने की संभावना है, जिससे आमदनी बढ़ सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अनुभवी लोगों की सलाह से कार्य सफल होंगे। कामकाजी महिलाओं को विशेष सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

🐂 वृष राशि (Taurus)

आज आपकी कार्यशैली में नया बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा और नौकरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। भगवान शिव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9

👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखने से आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2

Horoscope 25 May 2026

🦀 कर्क राशि (Cancer)

आज आप व्यस्त रह सकते हैं। परिवार और बच्चों की जरूरतों पर अधिक खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संयम और मधुर व्यवहार बनाए रखें। किसी दोस्त की सलाह से नया व्यापार शुरू करने का विचार बन सकता है।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6

🦁 सिंह राशि (Leo)

आज आपको समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 1

👧 कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। विदेश यात्रा और नई नौकरी के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 5

Horoscope 25 May 2026

⚖️ तुला राशि (Libra)

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अच्छा मंच मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। खानपान और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 9

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज पुरानी बिजनेस डील से अचानक लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और सम्मान भी मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

Horoscope 25 May 2026

🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6

🐟 मीन राशि (Pisces)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में सफलता और नई योजनाओं में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। पिता के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4

किन 3 राशियों पर रहेगी शिव कृपा?

आज विशेष रूप से वृष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। करियर, शिक्षा और आर्थिक मामलों में इन्हें बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं।

ये भी पढ़े: West Bengal: घुसपैठियों के निर्वासन की तैयारी तेज, हर जिले में ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने का सरकारी आदेश