लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रविन्द्र सिंह
Horoscope : आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि भोर 4:31 बजे तक रहेगी। वहीं हर्षण योग देर रात 3:45 बजे तक रहेगा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 2:51 बजे तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात और विचार-विमर्श से नई ऊर्जा मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। भावनाओं में बहकर किसी से बड़ा वादा करने से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
🐂 वृष राशि (Taurus)
आज आपकी समझदारी कई समस्याओं का हल निकाल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लेखन और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से मुलाकात आपको खुश कर सकती है। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 2
Horoscope 24 May 2026
🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आपकी समझदारी और मेहनत से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार की सलाह लेकर लिया गया फैसला आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे मन को संतोष मिलेगा। परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
👧 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। ऑफिस में मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे। मेडिकल क्षेत्र के छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में किसी बड़ी खुशखबरी से खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 24 May 2026
⚖️ तुला राशि (Libra)
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। सकारात्मक सोच आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपकी मेहनत उम्मीद से ज्यादा फायदा दिला सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में अनुशासन और खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 8
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। घर और बिजनेस के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। रुके हुए सरकारी कामों में प्रगति संभव है। रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
Horoscope 24 May 2026
🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। शांत मन से किए गए काम जल्दी पूरे होंगे। किसी जरूरी फैसले में घर के बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। उधार से राहत मिलने के संकेत हैं। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 9
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। खेल और फिटनेस से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थी सीनियर्स की मदद से प्रोजेक्ट पूरे करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2
🐟 मीन राशि (Pisces)
आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। समय का सही उपयोग आपको सफलता के करीब ले जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में किसी विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 6

