HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का शुभ संयोग बना है। साथ ही ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल भी मनाया जा रहा है। सिद्धि योग और हस्त नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों के लिए आज का दिन तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और शुभ अंक-शुभ रंग।

🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और साझेदारी से फायदा मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2

🐂 वृष राशि (Taurus)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के संकेत हैं। महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ कम होगी और नए कामों पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 5

👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज आत्मविश्वास के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके सुझाव से बड़ा काम पूरा हो सकता है, जिससे अधिकारी खुश रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

Horoscope 26 May 2026

🦀 कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रदर्शन का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6

🦁 सिंह राशि (Leo)

आज कई उलझनों का समाधान मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और किसी खास काम से लाभ मिलेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4

👧 कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन ऊर्जा और ताजगी से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपनी योजनाएं गोपनीय रखने से सफलता मिलेगी। निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

Horoscope 26 May 2026

⚖️ तुला राशि (Libra)

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए काम की शुरुआत लाभकारी साबित होगी। कारोबार में भविष्य के लिए फायदेमंद अवसर मिल सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी या ऑफर मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज समझदारी से लिया गया फैसला आपको फायदा दिलाएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मुश्किल समय में आपके काम आएगा।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

Horoscope 26 May 2026

🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन नई खुशखबरी लेकर आ सकता है। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 4

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। नए व्यापार में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 7

🐟 मीन राशि (Pisces)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। बेवजह के कामों में समय बर्बाद करने से बचें।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

ये भी पढ़े: Gorakhpur में दर्दनाक हादसा: सरयू नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, जांबाज युवक ने बचाई एक बच्ची की जान