Aniruddh Agarwal इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई के बाद अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी रहा, जिसने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से पढ़ाई करने के बाद फिल्मों में एंट्री की और हॉरर फिल्मों का चर्चित चेहरा बन गया। यह अभिनेता थे अनिरुद्ध अग्रवाल, जिन्हें हिंदी फिल्मों में अक्सर राक्षस और डरावने किरदारों में देखा गया।
Aniruddh Agarwal कौन हैं अनिरुद्ध अग्रवाल?
अनिरुद्ध अग्रवाल, एक समय हिंदी हॉरर फिल्मों का जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रामसे ब्रदर्स की मशहूर फिल्म पुराना मंदिर से की थी। इस फिल्म में उन्होंने खौफनाक राक्षस का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अलग पहचान बना ली थी।
उनकी लंबी कद-काठी और चेहरे की अनोखी बनावट ने उन्हें हॉरर फिल्मों के लिए परफेक्ट बना दिया था।
Aniruddh Agarwal रेयर बीमारी ने बदल दी शक्ल
अनिरुद्ध अग्रवाल का जन्म देहरादून में हुआ था और वह पढ़ाई में काफी तेज थे। परिवार की इच्छा पर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और IIT रुड़की से शिक्षा हासिल की। लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया को अपना करियर चुना।
इसी दौरान उन्हें पिट्यूटरी ग्लैंड में ट्यूमर की समस्या हुई। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से उनके शरीर और चेहरे की बनावट में बदलाव आने लगा। उनकी लंबाई असामान्य रूप से बढ़ गई और चेहरा भी अलग दिखाई देने लगा। यही वजह थी कि उन्हें फिल्मों में डरावने किरदार ज्यादा मिलने लगे।
Aniruddh Agarwal बिना मेकअप निभाते थे शैतान का किरदार
एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया था कि रामसे ब्रदर्स ने उन्हें देखकर तुरंत फिल्म के लिए चुन लिया था। उनका मानना था कि अनिरुद्ध का चेहरा बिना मेकअप के ही इतना अलग और डरावना दिखता था कि उन्हें ज्यादा कृत्रिम मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती थी।
Aniruddh Agarwal इन फिल्मों में किया काम
अनिरुद्ध अग्रवाल ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया। इनमें पुराना मंदिर, बंद दरवाजा, त्रिमूर्ति, गुब्बारे, मेला और तलाश: द हंट बिगिन्स जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ भी स्क्रीन शेयर की।
Aniruddh Agarwal आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं अनिरुद्ध
एक समय हॉरर फिल्मों की पहचान बन चुके अनिरुद्ध अग्रवाल अब लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, आज भी 80 और 90 के दशक की हॉरर फिल्मों की बात होती है तो उनका नाम जरूर लिया जाता है।
ये भी पढ़े: Gold & Silver की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी: एक हफ्ते में चांदी 12,900 और सोना 7,000 रुपये से अधिक महंगा

