SaktiSakti
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Sakti : वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस हृदयविदारक घटना में 25 लोगों की जान जाने के बाद, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डभरा थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।

Sakti थाना प्रभारी के कक्ष में घुसे कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन का आलम यह था कि आक्रोशित कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए थाना प्रभारी के कक्ष तक जा पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में पारदर्शिता नहीं बरत रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि हादसे के असली दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मामले को दबाने की कोशिश बंद की जाए।

Sakti धारा 304 के बजाय ‘हल्की’ धाराओं पर बवाल

आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस नेताओं का सबसे बड़ा आरोप FIR की प्रकृति को लेकर है। उन्होंने कहा कि “जहाँ 25 निर्दोष लोगों की मौत हुई हो, वहां पुलिस ने जानबूझकर ऐसी ‘जमानती’ और हल्की धाराएं लगाई हैं जिनसे आरोपी आसानी से बच निकलें।” युवा कांग्रेस ने इसे न्याय के साथ क्रूर मजाक करार दिया है। संगठन की मांग है कि दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराएं लगाई जाएं ताकि पीड़ित परिवारों को सही मायने में इंसाफ मिल सके।

Sakti आरोपियों के नाम गुप्त रखने पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई कि पुलिस अब तक आरोपियों के नामों को सार्वजनिक करने से कतरा रही है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि वेदांता प्रबंधन और प्रशासन की यह साठगांठ लंबे समय तक नहीं चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक हर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Also Read This: Dabra: माँ कैला देवी वेयर हाउस में सुरक्षा से खिलवाड़, एक्सपायर्ड सिलेंडरों पर ‘कलम’ चलाकर रची गई बड़ी साजिश