HoroscopeHoroscope
Spread the love

Horoscope : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 7:02 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही वरीयान योग शाम 5:11 बजे तक रहेगा और मूल नक्षत्र अगले दिन सुबह 8:49 बजे तक प्रभावी रहेगा। शाम 7:02 बजे से भद्रा काल प्रारंभ होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। खासकर व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा मजबूत होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5

वृष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बेकार की बहस से दूर रहें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

मिथुन राशि

दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। काम अधिक और लाभ कम महसूस हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

Horoscope 08.04.2026

कर्क राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और पुराने रिश्तों में सुधार आएगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशहाल रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3

कन्या राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

Horoscope 08.04.2026

तुला राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जरूरी काम पूरे होंगे, लेकिन बड़े फैसले लेने से बचें। परिवार में कुछ छिपी बातें सामने आ सकती हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है और सम्मान मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

धनु राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। काम समय पर पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 6

Horoscope 08.04.2026

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सावधानी रखें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

कुंभ राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

मीन राशि

आज नए विचार आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3

आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और लाभ लेकर आया है। सही निर्णय और सकारात्मक सोच से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

Also Read This: Delhi: पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की दस्तक, सीएम की पत्नी पर ‘फर्जी पासपोर्ट’ आरोपों के बाद कानूनी घेराबंदी