Spread the love

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य अनेक सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में मछुआरों तथा आदिवासियों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया है। केरल के तटीय और वन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की जिंदगी बचाने का संदेश देते हुए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के सांसदों ने अपने हाथों में बैनर व तख्तियां ले रखीं थीं। संसद की कार्यवाही शुरू होती उससे पहले ही संसद भवन परिसर में मछुआरों तथा आदिवासियों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के अनेक सांसदों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। यहां राहुल गांधी के साथ ही यूडीएफ सांसदों ने भी केरल के तटीय और वन सीमावर्ती समुदायों की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात रखी।

You missed