Washbasin StainWashbasin Stain
Spread the love

Washbasin Stain : वॉश बेसिन बाथरूम का सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला हिस्सा होता है और अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए तो यहाँ पीले दाग और गंदगी जल्दी जम जाती है। सही सफाई न होने पर सिर्फ दाग ही नहीं बल्कि बदबू भी फैल सकती है। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय जिससे आपका वॉश बेसिन हमेशा चमकदार और साफ रहेगा।

अमोनिया और सिरका से गंदगी हटाएँ

जिद्दी दागों को हटाने के लिए अमोनिया और सिरके का मिश्रण बहुत प्रभावी है।
विधि:
1 कप पानी में 4 चम्मच सिरका मिलाएँ।
इस घोल को वॉश बेसिन पर और दाग वाले हिस्सों पर छिड़कें।
ऊपर से हल्का अमोनिया पाउडर डालें।
लगभग 5 मिनट बाद फिर से सिरके वाला घोल स्प्रे करें।
कुछ देर प्रतीक्षा के बाद ब्रश से रगड़कर सफाई करें।

नींबू, नमक और सोडा का मिश्रण

नींबू और नमक का मिश्रण वॉश बेसिन को प्राकृतिक तरीके से साफ करता है।
विधि:
5-6 नींबू के छिलके लें और नमक के साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
इसमें थोड़ा हार्पिक या अन्य बाथरूम क्लीनर मिला दें।
इस पेस्ट को दागों पर लगाएँ और थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़ें।

फिटकरी का उपयोग

फिटकरी बाथरूम के दाग और पीलेपन को दूर करने में बहुत मदद करता है।
विधि:
फिटकरी को पानी में डालकर घोल तैयार करें और 10 मिनट तक उबालें।
इस घोल को दाग लगे हिस्सों पर फैलाएँ।
कुछ समय बाद ब्रश से साफ करें।

नेफ्थलीन बॉल्स से बदबू दूर करें

अगर वॉश बेसिन या बाथरूम में बदबू होती है तो नेफ्थलीन बॉल्स मददगार साबित होती हैं।
विधि:
कुछ नेफ्थलीन बॉल्स वॉश बेसिन में डाल दें।
ये धीरे-धीरे घुलती हैं और बाथरूम की बदबू को कम करती हैं।
साथ ही पाइप में कीड़े नहीं आते और सड़न की समस्या भी दूर होती है।

इन सरल घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने वॉश बेसिन को हमेशा साफ, चमकदार और खुशबूदार रख सकते हैं।

Also Read This: Katihar: रेल कर्मियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, पदोन्नति और सुविधाओं को लेकर DRM ऑफिस में प्रदर्शन