Kiwi Juice : कीवी एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कीवी का जूस भी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कॉपर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप रोजाना कीवी का जूस पीते हैं तो यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि कीवी का जूस पीने से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
Kiwi Juice कीवी का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। कई बार डेंगू के दौरान भी डॉक्टर कीवी या कीवी का जूस लेने की सलाह देते हैं।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित
Kiwi Juice कीवी का जूस दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक हो सकता है, जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकता है।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
Kiwi Juice कीवी में मौजूद पोषक तत्व आंखों की सेहत के लिए भी उपयोगी होते हैं। इसका जूस आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है और नजर को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।
घर पर ऐसे बनाएं कीवी का जूस
Kiwi Juice कीवी का जूस बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले कीवी को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में डालें और इसमें थोड़ा पानी, स्वादानुसार चीनी और काला नमक मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अंत में इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर ताजा जूस का आनंद ले सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी का जूस अगर संतुलित मात्रा में रोजाना पिया जाए तो यह इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
Also Read This: Delhi: शिक्षा के नाम पर जालसाजी, क्राइम ब्रांच ने बेनकाब किया नकली NCERT किताबों का रैकेट, 5011 पुस्तकें बरामद

