Welcome 4 : बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज Welcome को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म Welcome 4 पर आधिकारिक रूप से काम शुरू हो चुका है।
फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि एक बार फिर बड़े पर्दे पर मजनू भाई और उदय भाई की जोड़ी दिखाई देगी। इसके साथ ही डॉ. घुंघरू का किरदार भी कहानी का अहम हिस्सा रहेगा।
इंटरनेशनल लेवल की होगी फिल्म
Welcome 4 निर्माताओं की योजना इस बार फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर बनाने की है। बताया जा रहा है कि Welcome 4 में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि भव्य एक्शन और इंटरनेशनल म्यूजिक का भी तड़का देखने को मिलेगा।
फिल्म के संगीत में चीन, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका जैसे क्षेत्रों के संगीत का मिश्रण शामिल किया जाएगा। इससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो जाएगा।
निर्माता के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और टीम ऐसी कहानी पर काम कर रही है जो तकनीक और मनोरंजन दोनों के लिहाज से पिछली फिल्मों से ज्यादा प्रभावशाली होगी।
कई खतरनाक विलेन से होगा सामना
Welcome 4 इस बार फिल्म की कहानी में ट्विस्ट और भी दिलचस्प होने वाला है। आमतौर पर फिल्मों में एक मुख्य विलेन होता है, लेकिन Welcome 4 में कई खलनायक दिखाई देंगे।
जब मजनू भाई, उदय भाई और डॉ. घुंघरू जैसे मजेदार किरदार इन खतरनाक डॉन्स से टकराएंगे, तो कॉमेडी और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर भी अपडेट
फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म Welcome to the Jungle को लेकर भी चर्चा तेज है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
कॉमेडी फ्रेंचाइजी की मजबूत विरासत
Welcome 4 ‘वेलकम’ सीरीज की शुरुआत निर्देशक अनीस बज़्मी ने की थी और यह धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई।
फिल्मों में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत जैसे कलाकारों के किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।
अब एक के बाद एक नई फिल्मों के साथ यह फ्रेंचाइजी फिर से दर्शकों को भरपूर हंसी और मनोरंजन देने के लिए तैयार है।
Also Read This: Munger: ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, अस्पताल से चोरी करने वाला शातिर टीपू और खरीदार इमरान गिरफ्तार

