Horoscope : 5 मार्च 2026, गुरुवार का दिन कई शुभ संयोगों के साथ आया है। आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक यायीजय योग रहेगा और इसी समय तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।
आज संत तुकाराम जयंती भी मनाई जा रही है, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। ठेकेदारी या निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को नए टेंडर मिलने या पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
हालांकि किसी भी तरह की अनावश्यक बहस से बचें और सोच-समझकर बोलें। बच्चों के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा का भी योग बन सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है और पदोन्नति के संकेत भी हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन दोस्तों की मदद से काम पूरा हो जाएगा। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
शुभ अंक: 4
मिथुन राशि
आज आपका रुझान सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा। किसी यात्रा का योग बन सकता है जो लाभदायक साबित होगी। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे होंगे और इससे फायदा भी मिलेगा।
व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए मसालेदार भोजन से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5
Horoscope 05.03.2026
कर्क राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठों से कोई उपहार भी मिल सकता है।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 8
सिंह राशि
आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा। परिवार के साथ मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। लेखन या रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा।
दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग और उपहार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 9
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन काम पूरा करने में थोड़ी अड़चनें भी आ सकती हैं। सकारात्मक सोच से आप इन्हें आसानी से पार कर लेंगे।
पुराने रिश्तों को सुधारने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
Horoscope 05.03.2026
तुला राशि
आज का दिन संतुलित रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है।
संगीत या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है। खिलाड़ियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है। निर्णय लेते समय आप भावनाओं की बजाय व्यावहारिकता से काम लेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए परिणामदायक हो सकता है। पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सरकारी कामों में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
रुके हुए कार्य पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपकी कार्यकुशलता से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2
Horoscope 05.03.2026
मकर राशि
आज का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नई डील साइन करने से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात करने से मन हल्का होगा। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
आज रोजमर्रा के कामों से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की अनबन संभव है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
मीन राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय बढ़ाने के लिए आप नए अवसरों पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में मिले नए प्रस्ताव भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
परिवार की व्यवस्था सुधारने में व्यस्त रहेंगे। किसी पुराने रिश्ते में सुधार होने की संभावना है। समय प्रबंधन पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 5
Also Read This: Shatak movie: एमपी में टैक्स फ्री, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

