SasaramSasaram
Spread the love

By: Yogendra Singh

Sasaram : पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर गुरुवार को सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आरपीएफ जवानों की तुरंत कार्रवाई और यात्रियों के सहयोग से एक यात्री को चलती ट्रेन से गिरने से बचा लिया गया। हालांकि इस दौरान एक एएसआई घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चलती ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री गिरा

Sasaram आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि यह घटना गाड़ी संख्या 12819 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दौरान हुई। ट्रेन सासाराम स्टेशन पर सिग्नल न होने के कारण रुकी हुई थी। इस दौरान एक यात्री प्लेटफार्म से नीचे उतर गया। जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ, ट्रेन चल पड़ी और यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के दरवाजे के बीच गिर गया।

एएसआई की तेजी से हुई बचाव कार्रवाई

Sasaram यात्री को गिरते देख प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद एएसआई दिलीप कुमार तुरंत मौके पर दौड़े और यात्र को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। इस प्रयास में एएसआई को चोट लगी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। उन्हें हल्की चोटें लगी हैं और फिलहाल सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एएसआई की तत्परता और साहस ने बड़ा हादसा टाल दिया।

यात्री सुरक्षित रवाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sasaram घटना के बाद यात्री को कुछ समय के लिए प्लेटफार्म पर बैठाया गया। आरपीएफ जवानों ने उनसे उपचार के बारे में जानकारी ली, लेकिन यात्री ने आगे जाने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एएसआई के साहस और यात्र की सुरक्षित बचाव प्रक्रिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है। आरपीएफ की तत्परता और सही समय पर की गई कार्रवाई ने बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

Also Read This: Bokaro: नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *