Horoscope : 22 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा और शाम 5 बजकर 55 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा तथा माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अचानक धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
वृष राशि
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से प्रशंसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं समय पर पूरी होंगी। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आप अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
कर्क राशि
आज दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। व्यापार में रुकावट आने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3
Horoscope 22.02.2026
सिंह राशि
आज करियर में प्रगति के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। हालांकि दिनचर्या में लापरवाही से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
कन्या राशि
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
तुला राशि
आज दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचें। निवेश से संबंधित नई सलाह मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के संकेत हैं।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि
आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। साहित्य या कला से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
Horoscope 22.02.2026
धनु राशि
आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4
मकर राशि
आज कार्य समय पर पूरे होंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नया कार्य शुरू करने से पहले विचार-विमर्श करें। परिवार के मामलों में सबकी राय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 7
कुंभ राशि
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की के योग हैं। कानूनी मामलों में मित्र की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 1
मीन राशि
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बातचीत में संयम बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
नोट: यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल भिन्न हो सकते हैं।
Also Read This: Faridabad: पति ने पत्नी को गोली मारी, तलाक विवाद की आशंका

