Horoscope : 19 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ है। द्वितीया तिथि दोपहर 3:59 बजे तक रहेगी। रात 8:43 बजे तक सिद्ध योग और 8:52 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज पंचक भी है तथा रामकृष्ण परमहंस जयंती भी मनाई जा रही है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और बच्चों का सहयोग मिलेगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। नए काम की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
वृष राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यवसाय में पिता या किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरे में आपकी प्रशंसा होगी। नवविवाहितों के लिए दिन सुखद है। घर में शांति का माहौल रहेगा, लेकिन बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज सकारात्मक सोच से आपको लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी वस्तु की मरम्मत संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स आपकी सराहना करेंगे। लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए सही दिशा मिलेगी। व्यापार में जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 4
Horoscope 19.02.2026
सिंह राशि
करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
कन्या राशि
आज छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
तुला राशि
नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक चिंताएं कम होंगी। परिवार में जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से कठिन काम आसान होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति मिलेगी। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
Horoscope 19.02.2026
धनु राशि
करियर में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अधूरे काम पूरे होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खरीदारी के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं की सराहना होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
कुंभ राशि
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। छात्रों और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
मीन राशि
अचानक धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
नोट: यह राशिफल सामान्य भविष्यफल पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता संभव है।
Also Read This: Courtroom dramas: 3 साल बाद भी ओटीटी पर छाया, 8 अवॉर्ड जीते

