DhanbadDhanbad
Spread the love

By: Ishu Kumar

Dhanbad : जिले में फाइलेरिया रोग को रोकने के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियों और जनसम्पर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अपील कर रहा है कि फाइलेरिया की मुफ्त दवा का सेवन अवश्य करें। विभाग का कहना है कि दवा का कोई भी गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है और इससे रोगियों को सीधे लाभ मिलेगा।

Dhanbad फाइलेरिया का वर्तमान स्थिति

विभाग के वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 4,590 लोग फाइलेरिया से प्रभावित हैं। यह रोग हाथी पांव (Elephantiasis) के रूप में जाना जाता है। भारत में फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया मौजूद है, तो दवा लेने के बाद हल्का बुखार या सिरदर्द हो सकता है, जो अस्थायी है और रोग के उपचार में सहायक है।

अभियान की रूपरेखा और विशेष दिशा-निर्देश

Dhanbad अभियान के तहत 10 फरवरी को जिले के 2,262 बूथों पर 4,583 दवा प्रशासक 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 435 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। जो लोग छूट गए हैं, उन्हें 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा प्रशासक डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराएंगे। ध्यान रहे कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व अत्यंत वृद्ध लोग इस दवा का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही, किसी को भी दवा खाली पेट नहीं लेनी है।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल फाइलेरिया के संक्रमण को रोकना है, बल्कि पूरे जिले में लोगों को रोग के प्रति जागरूक करना भी है।

Also Read This: Bhojpur: आपसी रंजिश पर आईटीबीपी जवान ने चचेरे भाई की हत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *