Karnataka Child SaleKarnataka Child Sale
Spread the love

Karnataka Child Sale: अस्पताल कर्मचारी ने करवाया बच्ची का सौदा पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

कर्नाटक के चामराज नगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यहां एक दंपति ने अपनी मात्र 6 महीने की मासूम बच्ची को 50 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और इस अपराध में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जांच में खुलासा हुआ कि इस सौदेबाजी में मैसूर के चेलुवम्बा अस्पताल की ग्रुप-डी कर्मचारी शांता ने मुख्य भूमिका निभाई। शांता ने रामसमुद्रम के दंपति और हासन जिले के निसंतान जोड़े के बीच बिचौलिये का काम किया। माता-पिता ने पैसों के लालच में अपनी बेटी को बेच दिया।

Karnataka Child Sale: बच्ची के गायब होने से हुआ मामला उजागर

कर्नाटक जिला पुलिस अधीक्षक एम. मुथुराज के अनुसार, बच्ची का जन्म पिछले साल 26 जुलाई को जिला अस्पताल में हुआ था। जब पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बच्ची को दंपति के पास नहीं देखा, तो पुलिस ने संदेह जताया। कड़ी पूछताछ में दंपति ने बच्ची बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हासन जिले से बच्ची को सकुशल बरामद किया।

आरोपी जेल में, बच्ची सुरक्षित

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बच्ची के माता-पिता, सौदा कराने वाली शांता और खरीदने वाले जोड़े सहित कुल 5 लोग शामिल हैं। बच्ची को वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग की कस्टडी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी ऐसे अपराध को अंजाम दिया है।

इस मामले ने कर्नाटक में लोगों के बीच चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Also Read This: Gwalior Firing: शराब पीने से रोकने पर पड़ोसी ने की फायरिंग