Bhopal newsBhopal news
Spread the love

Bhopal news: RSS स्वयंसेवक के अनुभव किए साझा

भोपाल स्थित दैनिक स्वदेश कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय पत्रकारिता के डिजिटल युग में एक नए अध्याय जुड़ गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित दैनिक स्वदेश के कार्यालय में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत रूप से स्टूडियो का उद्घाटन कर डिजिटल पत्रकारिता के इस नए प्रयास की सराहना की।

Bhopal news: उद्घाटन के बाद पहला इंटरव्यू

स्टूडियो के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके पहले मेहमान बने।

उन्होंने स्टूडियो में विशेष बातचीत की, जिसमें दैनिक स्वदेश के स्टेट ब्यूरो चीफ अनुराग उपाध्याय ने उनका साक्षात्कार लिया।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए मीडिया के बदलते स्वरूप पर अपने विचार रखे।

Bhopal news: स्वदेश परिवार को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने समूह संपादक अतुल तारे सहित पूरे स्वदेश परिवार को इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने समाचार पत्र के अन्य प्रकल्पों की जानकारी भी ली।

इस मौके पर सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे और डायरेक्टर ओ.एन. शर्मा भी मौजूद रहे।

संघ से जुड़े जीवन अनुभव साझा

इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने जुड़ाव और स्वयंसेवक संघ से जुड़ने और जीवन के अनुभव में राष्ट्रसेवक के रूप में बिताए समय को याद किया।

उन्होंने बताया कि संघ ने उन्हें अनुशासन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सिखाई।

उन्होंने बताया कि संघ से जुड़ाव ने उनके जीवन को दिशा दी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया।

उनके अनुसार, इसी संस्कार ने उनके सार्वजनिक जीवन को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Biajpur: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *