Pongal: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ये मेरे लिए सौभाग्य की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के आवास पर तमिलनाडु के प्रसिद्ध त्योहार पोंगल में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और गौ सेवा भी की।
Pongal: तमिल परंपरा का उत्सव
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि पोंगल तमिल संस्कृति की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने इसे वैश्विक उत्सव बताते हुए कहा कि तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति के प्रेमी पूरे विश्व में इसे उत्साह से मनाते हैं। प्रधानमंत्री ने समारोह में कहा, “इस पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।”
Pongal: पीएम मोदी के विचार
पोंगल, किसान की मेहनत और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह त्योहार परिवार, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने का महत्व सिखाता है। पीएम ने लिखा कि संक्रांति के पवित्र अवसर पर सूर्य देव से सभी की खुशी, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।
भारत में पोंगल और संबंधित पर्व
उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। गुजरात और महाराष्ट्र में इसे उत्तरायण। आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में संक्रांति। पंजाब में लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल 4 दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें फसल का उत्सव, सूर्य देव और खेतिहर पशुओं को धन्यवाद अर्पित किया जाता है। विशेष व्यंजन पोंगल (चावल, दूध और गुड़ से बना) तैयार करके सूर्य को अर्पित किया जाता है।
ये भी पढ़े: राम मंदिर ट्रस्ट की नई पहल: सुप्रीम कोर्ट से पुरातात्विक साक्ष्यों की वापसी और संग्रहालय की योजना

