Narwar: पति ही निकला आरोपी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थानांतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े किडनैप हुआ। जांच में यह खुलासा हुआ कि अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि महिला का पति और बच्चों का पिता था।
Narwar: घटना का विवरण
घटना नरवर शहर के अखाड़े के मंदिर के सामने हुई। महिला अपने बच्चों को स्कूल से वापस ला रही थी, तभी एक कार पीछे से आई और उसमें सवार तीन युवक उन्हें जबरन कार में बैठा ले गए। अपहरण का वीडियों वायरल होने के बाद एक का एकाएक सनसनी फैल गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
Narwar: जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा
पुलिस की कई घंटो कीमशक्कत के बाद हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। अपहरणकर्ता महिला का पति, जगन्नाथ उर्फ जगत सिंह जाटव, है। पत्नी और पति के बीच छह साल से विवाद चल रहा था। खबर लिखे जाने तक न तो किडनैप महिला और बच्चों का कोई सुराग लग सका और न ही अपहरणकर्ता पति के बारे में कोई जानकारी।
पृष्ठभूमि
नरवर निवासी पार्वती की शादी मंगरौनी निवासी जगन्नाथ जाटव से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं। परिवार में लगातार विवाद के चलतेकरीब छह साल पहले पार्वती ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पार्वती अपने बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी। महिला नरवर में ही अपने बच्चों को पढ़ा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई और तलाश
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मंगरौनी जाकर पति की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला और बच्चों की तलाश जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति ने पार्वती और बच्चों का अपहरण क्यों किया। किडनैप हुई महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े: ईपीएफओ की महत्वाकांक्षी योजना: न्यूनतम पेंशन को पांच गुना बढ़ाने की तैयारी

