ThailandThailand
Spread the love

Thailand: थाईलैंड में बुधवार को एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 80 यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में ज्यादातर घायल और मृतक स्कूली छात्र थे। जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार, हादसे से पहले तेज आवाज और दो विस्फोट सुनाई दिए। स्थानीय लोग और परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

Thailand: हादसे का विवरण

घटना नाखोन रत्चासिमा प्रांत में सुबह लगभग 9:05 बजे हुई। बैंकॉक से 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित इस क्षेत्र में चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिर गई।

  • ट्रेन लगभग 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी।
  • क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण के लिए किया जा रहा था।
  • ट्रेन में घटना के समय 195 यात्री सवार थे।
  • ज्यादातर स्कूल के छात्र थे।

Thailand: दुर्घटना का असर

हादसे के दौरान ट्रेन लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। क्रेन के गिरने से ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई। क्रेन का इस्तेमाल करते समय चालक की लापरवाही या किसी खराबी के कारण क्रेन ट्रैन से टकरा गई।

  • ट्रेन के चालक को ब्रेक लगाने का समय नहीं मिला।
  • ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
  • कई यात्री डिब्बों में फंस गए, जिन्हें कटिंग और स्प्रेडिंग उपकरण की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रिस्क्यू ऑपरेशन:

  • मौके पर तुरंत रेस्क्यू टीम पहुंची।
  • घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
  • अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं।

स्थानीय प्रतिक्रिया और जांच

घटना के पहले कई लोगों ने तेज़ आवाज़ और दो धमाके सुने।

  • प्रशासन और रेलवे अधिकारी अब हादसे की वजह और सुरक्षा नियमों के पालन की जांच कर रहे हैं।
  • स्थानीय लोग और परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

ये भी पढ़े: भारत के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एएमसीए कार्यक्रम को मिली बड़ी मंज़ूरी: निजी क्षेत्र की भागीदारी का रास्ता खुला