लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 23 मई 2026, शनिवार का दिन विशेष माना जा रहा है। आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो भोर 4:28 बजे तक रहेगी। मघा नक्षत्र देर रात 2:10 बजे तक रहेगा। साथ ही आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां लेकर आया है।
🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। करीबी मित्र की मदद से कार्यक्षेत्र में अच्छा अवसर प्राप्त होगा। परिवार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। छात्रों को करियर से जुड़े नए ऑफर मिल सकते हैं। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
🐂 वृष राशि (Taurus)
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। पहले से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए करियर में नए अवसर सामने आएंगे। सोशल मीडिया या नेटवर्किंग से लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से प्रस्ताव मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 7
👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 6
Horoscope 23 May 2026
🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और लेन-देन सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कलाकारों और सिंगर्स को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बड़े फैसले लेने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
👧 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
Horoscope 23 May 2026
⚖️ तुला राशि (Libra)
आज ऑफिस के काम में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। ट्रांसफर या नौकरी से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 23 May 2026
🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। ऑफिस में काम समय पर पूरा होगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कामकाज में बड़ा अवसर मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
🐟 मीन राशि (Pisces)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस और नौकरी में नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़े: Jamtara: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की मांग, भाजपा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त चौकसी पर दिया जोर

