नीम करोली बाबा के जीवन और उनके चमत्कारों पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब ग्लोबल लेवल पर कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स के आधिकारिक एलान के मुताबिक, यह फिल्म आगामी 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
होम्बले फिल्म्स ने साझा किया अपडेट
प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ (Hombale Films) ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की है। भारत में दर्शकों द्वारा इस फिल्म को बेशुमार प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि विदेशों में रहने वाले भारतीय और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले लोग भी सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकें।
