By: Ishu Kumar
Weather : कई जिलों में गुरुवार सुबह घने कोहरे ने सामान्य जीवन प्रभावित कर दिया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य 30 से अधिक जिलों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग ने वाहन चालक और राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
Weather दिनभर सर्द हवाओं का असर, तापमान 25 डिग्री से नीचे

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को दिनभर ठंडी हवाओं का प्रभाव रहा। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं और सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। विभाग ने सुबह के समय अनावश्यक यात्रा से बचने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। शुक्रवार को भी घने कोहरे का अलर्ट जारी है।
Weather किन जिलों में कोहरे का असर
मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। 6 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना सहित कई जिलों में घना कोहरा रहेगा, जबकि अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। 7 फरवरी को अधिकांश इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
मौसम में बदलाव और मावठा की संभावना

उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके चलते 10 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है।
Also Read This: Giridih: सामूहिक दुष्कर्म कांड, 4 मुख्य आरोपियों सहित 8 पुलिस हिरासत में

