
भोपाल: सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। यदि आप सोना खरीदने या उसमें निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आज यानी 12 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,110 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,516 रुपये प्रति ग्राम है।
आज सोने की कीमतें
कल यानी मंगलवार को, 22 कैरेट सोने की कीमत 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, कल के मुकाबले आज सोने की कीमत में गिरावट देखि गई है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 85,160 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो थी, जबकि आज इसकी कीमत घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सोने की शुद्धता के मानक
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश सोना 22 कैरेट में मिलता है, जिसके आभूषण बनाये जाते है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। सोने की कीमत उसकी शुद्धता पर आधारित होती है, यानि सोना जितना अधिक शुद्ध होगा , उतना ही महंगा होता है।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है और ये बिस्कुट या ईंटों के आकार में मिलता है, लेकिन इससे गहने बनाना संभव नहीं होता, इसलिए सभी दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।