SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : बिहार के सुपौल जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 254 ML प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन और 792 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान तस्करी में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Supaul नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल और दुकान से जब्त हुए नशीले इंजेक्शन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कटैया माहे (वार्ड नंबर-05) में नाकाबंदी की। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से 246 ML नशीला इंजेक्शन, ₹7,000 नकद और एक मोबाइल जब्त कर आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक दुकान में छापेमारी कर 8 ML नशीला इंजेक्शन, निडिल सिरिंज और खाली रैपर बरामद कर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Supaul पिकअप और कार से 792 लीटर नेपाली शराब जब्त, 4 अन्य गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत टीम ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक पिकअप वाहन और मारुति कार को जब्त किया। वाहनों की तलाशी लेने पर 792 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने मौके से 4 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई में 1 मोटरसाइकिल, 1 पिकअप, 1 कार, 6 मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई है।

NDPS और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में पिपरा के सलमान खान, हरेंद्र मंडल व मनीष कुमार और मधुबनी के महेश महतो, श्रीराम कुमार व कन्हैया कुमार शामिल हैं। पुलिस ने पिपरा थाने में NDPS Act और बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्करी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे: शेखपुरा: छात्रों के फिंगरप्रिंट और आधार का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार, 14 ATM जब्त