SingrauliSingrauli
Spread the love

मशाल जुलूस और नारों के साथ श्रमिकों ने सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी

By: Yogendra Singh

Singrauli : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में बुधवार की शाम श्रमिक क्षेत्रों में मशालों की रोशनी और नारों के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ। विभिन्न श्रमिक संगठनों के साझा मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ गहरा रोष देखा गया।

Singrauli श्रम कानून और महंगाई को लेकर नाराजगी

मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे श्रमिक नेताओं ने सरकार की श्रम नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उनका कहना है कि श्रम कानूनों में हालिया संशोधन दशकों से अर्जित श्रमिक अधिकारों को खतरे में डाल रहे हैं। इसके साथ ही, बढ़ती महंगाई ने मजदूरों की रोजमर्रा की जीवनयापन को कठिन बना दिया है।

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Singrauli प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेताओं ने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मशाल जुलूस केवल इसकी झलक है। हड़ताल के जरिए पूरे देश के कोयला क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप किया जाएगा ताकि सरकार और प्रबंधन को मजदूरों की ताकत का एहसास कराया जा सके।

सरकार और प्रबंधन को चेतावनी

Singrauli मशाल जुलूस में प्रदर्शनकारियों ने सरकार और NCL प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। श्रमिक संगठनों ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया और दमनकारी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन सिर्फ हड़ताल तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में इसे और व्यापक और उग्र रूप देने की चेतावनी दी गई है।

Also Read This: Agra: ताजमहल के दीदार को पहुँचीं थाईलैंड की राजकुमारी सीरीबन्नावरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *