SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : बिहार के शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहाँ कोचिंग से अपनी पढ़ाई पूरी कर घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा को एक स्कॉर्पियो चालक ने अपना निशाना बनाया।

लिफ्ट के बहाने छात्रा को सुनसान जगह ले गया आरोपी

Sheikhpura एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी ने घर छोड़ने के नाम पर छात्रा को गाड़ी में बैठने को कहा। पहले तो पीड़िता ने अनजान वाहन में बैठने से इनकार किया, लेकिन आरोपी ने परिजनों से बात कराने का झांसा देकर उसे भरोसे में ले लिया। इसके बाद वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया और इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस प्रशासन की तत्परता और एसआईटी का गठन

Sheikhpura घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया इनपुट के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।

महज 12 घंटे में लखीसराय से दबोचा गया मुख्य आरोपी

Sheikhpura पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को पड़ोसी जिले लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि पुलिस इस मामले को लेकर बेहद सख्त है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के बलिदान और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण को किया नमन