RewaRewa
Spread the love

Rewa: रीवा के पूर्व ज्वाइंट कलेक्टर ने डॉक्टरों को किया हैरान, सेहत के नियमों को चुनौती देता अनोखा मामला


नींद को शरीर के लिए अनिवार्य माना जाता है।

मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाले एक शख्स ने इस धारणा को हैरान करने वाली चुनौती दी है।

75 वर्षीय मोहन लाल द्विवेदी का दावा है कि उन्होंने पिछले 50 वर्षों से एक पल के लिए भी नींद नहीं ली, इसके बावजूद वे पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं। उनका यह मामला स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए भी चौंकाने वाला है।

Rewa: कौन हैं मोहन लाल द्विवेदी

मोहन लाल द्विवेदी रीवा के निवासी हैं और वे मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा में ज्वाइंट कलेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

वे न केवल खुद को फिट बताते हैं, बल्कि आज भी सामान्य दिनचर्या का पालन करते हैं।

डॉक्टर इस स्थिति को अनिद्रा की गंभीर अवस्था मानते हैं।

मोहन लाल का कहना है कि उन्हें किसी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी महसूस नहीं होती।

Rewa: नौकरी के साथ शुरू हुआ नींद का सिलसिला खत्म होना


मोहन लाल द्विवेदी के अनुसार वर्ष 1973 में लेक्चरर के रूप में नियुक्ति के बाद धीरे-धीरे उनकी नींद समाप्त हो गई।

उसी समय से वे पूरी रात जागते रहने लगे।

इसके बाद उन्होंने MPPSC की तैयारी की और 1974 में नायब तहसीलदार बने।

लंबी सरकारी सेवा के दौरान भी उनकी कार्यक्षमता और अनुशासन की हमेशा चर्चा रही है।

वर्ष 2001 में वे ज्वाइंट कलेक्टर पद से रिटायर हुए।

आज भी अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली

मोहन लाल बताते हैं कि वे रात में बिस्तर पर लेटते जरूर हैं, आंखें बंद रहती हैं, लेकिन दिमाग पूरी तरह सतर्क रहता है।

नींद न आने की आदत के चलते वे किताबें पढ़ते हैं, टहलते हैं और इसी को अपनी दिनचर्या बना चुके हैं।

कई किलोमीटर पैदल चलना, बिना थकान के काम करना और सामान्य खान-पान उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

यही दिनचर्या उनकी अच्छी सेहत की गवाही देता है।

यह भी पढ़ें: Gwalior: पत्नी द्वारा बेटे की हत्या, पिता की शिकायत पर आजीवन कारावास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *