Rashmika Vijay Reception : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। समारोह का आयोजन हैदराबाद के प्रसिद्ध होटल ताज कृष्णा में किया गया, जहां शाम होते ही सितारों का आना शुरू हो गया।

राजनीतिक हस्तियां भी बनीं इस खुशी का हिस्सा
Rashmika Vijay Reception रश्मिका और विजय ने अपने इस खास समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरों को भी आमंत्रित किया था। कपल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया गया था।
बॉलीवुड सितारों की भी दिखी शानदार मौजूदगी
Rashmika Vijay Reception में बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई बड़े नाम नजर आए। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इस खास मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म लिगर से किया था, जिसे करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था।
इसके अलावा मृणाल ठाकुर, कृति सेनन और अनन्या पांडे जैसे सितारे भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बने।
66 साल की नीना गुप्ता ने अपने अंदाज से बटोरी सुर्खियां
Rashmika Vijay Reception इस रिसेप्शन में दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता भी अपने पति विवेक मेहरा के साथ पहुंचीं।
नीना गुप्ता ने सफेद साड़ी के साथ हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर बेहद एलिगेंट लुक में एंट्री ली। 66 साल की उम्र में भी उनका स्टाइल और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा और उन्होंने इस शाम की लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स भी पहुंचे
Rashmika Vijay Reception रश्मिका और विजय की खुशी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। ‘पुष्पा’ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस मौके पर नजर आए।
इसके अलावा नानी, चिरंजीवी, रवि तेजा और राम चरण भी समारोह में शामिल हुए। राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे थे।
वहीं नागार्जुन भी अपने बेटे नागा चैतन्य के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
उदयपुर में हुई थी शाही शादी
Rashmika Vijay Reception बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ITC Mementos Udaipur में भव्य समारोह में शादी की थी।
कपल की शादी दो परंपराओं के अनुसार हुई। सुबह विजय के परिवार की परंपरा के मुताबिक पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका के परिवार की कूर्ग (कोडावा) परंपरा के अनुसार शादी संपन्न हुई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
Also Read This: Nawada: नरहट में दबंगों का तांडव, युवक पर हमला और महिला से लूटपाट

